मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने सात किलो का आईईडी किया नष्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा में सुरक्षाकर्मियों ने सात किलो के आईईडी को नष्ट किया है। जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मेरालगड़ा के पास गुरुवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लैंड माइंस बिछा रखी थी। इसकी जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने सात किलो का आईईडी बम बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। इसके लिए सुरक्षा बलों ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी। पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। पिछले 15 महीनों से इन इलाकों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जंग चल रही है। नक्सलियों ने जंगल के रास्तों में आईईडी बम बिछा रखे हैं। सुरक्षा बल धीरे-धीरे आईईडी बम को नष्ट करते हुए नक्सलियों के करीब पहुंच रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें