मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने तालाब निर्माण में लगे पोकलेन को जलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी

सिंहभूम, 19 फ़रवरी । जिले के मनोहरपुर में पीएलएफआई नक्सलियों ने

एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रेंगालबेड़ख

में तालाब निर्माण कार्य में लगे पोकलेन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर

दिया, जिससे पोकलेन जल गया।

बताया जाता है कि रविवार देर रात पहुंचे

नक्सलियों ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद

सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पीएलएफआई नक्सलियों ने पोकलेन जलाने के

बाद घटनास्थल पर एक बैनर छोड़ घटना की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में लिखा है

कि संगठन से संपर्क किए बगैर कार्य किए जाने पर फौजी कार्रवाई होगी। कहा

जा रहा है कि यह मामला लेवी से जुड़ा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि

लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुरूप गांव के पास शनिवार रात

जेजेएमपी के उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया था। उग्रवादियों ने इस दौरान

पांच हाईवा का शीशा तोड़ दिया। साथ ही कई वाहन चालकों के साथ मारपीट भी की

थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें