मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में नक्सलियों ने पांच ट्रैक्टर फूंके

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू में नक्सलियों ने पांच ट्रैक्टर फूंके

मेदनीनगर, 21 मार्च । पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) के नक्सलियों ने सोमवार देररात कंडा घाटी में स्थित एसकेएम ईंट भट्ठा में खड़े पांच ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर फूंक दिया। इसके बाद भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मंगलवार सुबह पहुंची।बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठा मालिक को करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

ईंट-भट्ठा के कर्मियों ने बताया कि हथियारबंद करीब 15-20 नक्सलियों ने मजदूरों को बंधक बनाकर एक ट्रैक्टर से तेल निकालकर सभी पांच ट्रैक्टर में आग लगा दी। तीन ट्रैक्टर पूरी तरह राख हो गए। आशंका जताई जा रही है कि लेवी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा है कि एसडीपीओ सुजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस जिला बल, जैप और आईआरबी के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। उधर, लंबे अरसे बाद हुई इस नक्सली वारदात से क्षेत्र में दहशत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें