मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों ने मजदूरों के साथ मारपीट कर दो वाहनों में लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नक्सलियों ने मजदूरों के साथ मारपीट कर दो वाहनों में लगाई आग

रांची। जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित गुंजा गांव में नक्सलियों ने क्रशर साइट में मजदूरों के साथ मारपीट कर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि दस की संख्या में आये तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के नक्सलियों ने एनईपीएल कंपनी के मजदूरों के साथ मारपीट की। सभी के पास छोटे हथियार थे। एक हाइवा तथा एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से टीएसपीसी के विक्रांत जी के नाम का एक पर्चा मिला है। दो वाहनों में आग लगाई गई है। लाठी-डंडों से मजदूरों के साथ मारपीट की गई। फायरिंग की भी बात सामने आ रही है लेकिन घटनास्थल से एक भी खोखा बरामद नहीं किया गया है। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें