मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सली अपनी बी टीम से करवा रहे हैं अफीम की खेती, सैटेलाइट तस्वीर ने पुलिस महकमा को चौंकाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों के द्वारा लगातार अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है बावजूद झारखंड में अफीम की खेती लहलहा रही है। सैटेलाइट से ली गई तस्वीर ने पूरे महकमा को चौका दिया है। कयास जताया जा रह है कि इसके पीछे नक्सलियों की बी टीम काम कर रही है ताकि उनकी आर्थिक तंगी दूर हो सके। नक्सली अफीम माफिया से मिलीभगत कर झारखंड के सैकड़ों एकड़ जमीन में अफीम की खेती करवा रहे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के द्वारा रांची, खूंटी, चतरा, पलामू, सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में नक्सलियों ने अपनी एक पूरी टीम को ही अफीम की खेती में लगा रखा है।

अफीम की खेती की सूचना मिलने पर स्पेसल ब्रांच और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जब खूंटी और रांची के जंगलों पहाड़ों का सैटेलाइट इमेज निकाला तो वे चौंक गए। जंगलों और पहाड़ों के बीच समतल जमीन पर एकड़ के एकड़ अफीम की फसल लगाई गई है। इधर नक्सलियों की बी टीम की सूचना झारखंड पुलिस की खुफिया विभाग को भी मिल चुकी है। रांची रेंज के आईजी और डीआईजी अलर्ट मोड में हैं। सेटेलाइट से मिले इमेज के आधार पर एक बड़ी टीम जल्दी अफीम की फसल को नष्ट करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें