मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में पानी भरते ही दो फीट नीचे धंसा नवनिर्मित जलमीनार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू, । प्रधानमंत्री जल नल योजना में लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो

रहा है। ताजा मामला जिले के तरहसी प्रखंड की नवगढ़ पंचायत के नावा से सामने

आया है। यहां महावीर मंदिर परिसर में नवनिर्मित 16 हजार लीटर के जलमीनार

में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। निर्माण पूरा होने पर एक सप्ताह पहले इसमें

पानी भरा गया। इसके बाद यह जलमीनार दो फीट नीचे धंस गया और चार फीट झुक

गया। अब इसके गिरने की संभावना बन गई है और लोग संभावित खतरे से डरे-सहमे

हैं।

मुखिया विजय शंकर उर्फ पायनियर पांडे के साथ

ग्रामीण इंद्रदेव यादव, राजेंद्र सिंह, ओम प्रताप सिंह, काशीनाथ सिंह,

सुदर्शन सिंह, रीतबरन सिंह, प्रदीप साव, जनार्दन सिंह, अरविंद यादव, लखन

पासवान समेत अन्य ने बुधवार को ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की।

मुखिया

ने कहा कि जब यह योजना ली गई थी, उस समय से विभागीय अभियंता के साथ-साथ

संवेदक को सुधार कर निर्माण कार्य करने को कहा जा रहा था लेकिन सिस्टम के

अंधा और बहरा हो जाने के कारण लाभकारी योजना में भारी गड़बड़ी हो गई है। इस

योजना से 55 घरों को पानी देने की तैयारी थी लेकिन खतरा हो जाने के कारण

जलापूर्ति नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव

में जब काम शुरू हुआ तो टेंडर लेने वाले ठेकेदार काम को पेटी कॉन्ट्रैक्ट

पर दे दिया और जिसने पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर काम लिया उसने इस काम को मिस्त्री

और मजदूरों के हवाले कर दिया। जब तक निर्माण कार्य चला तब तक ना तो कभी

मौके पर संवेदक नजर आए और ना ही विभागीय अभियंता। ऐसे में जैसे-तैसे कार्य

हुआ और अब भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें