मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

नौतपा का प्रकोप खत्म, बदलेगा मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। नौतपा नौ दिनों तक भीषण गर्मी से तपाने के बाद आखिरकार

रविवार को खत्म हो गया और मौसम ने करवट ली। आज सुबह से ही आसमान में बादल

छाए रहे। साथ ही 48 डिग्री पहुंच चुके तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी।

पंडित

राजदेव पाण्डेय ने ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बताया कि अस्त चल रहे गुरु तीन

जून को उदित हो रहे हैं। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। झमाझम बारिश होगी और

गर्मी से भी राहत मिलेगी। मॉनसून का कम डाउन भी शुरू हो जायेगा। उन्होंने

बताया कि इस बार कृष्ण पक्ष 14 दिनों का है। इस पक्ष की घटना शुभकारी होता

है। कृष्ण पक्ष में गुरु और शुक्र तारा के एक ही राशि पर रहने से वर्षा के

प्रबल योग बन रहे हैं। इस बार अच्छी खेती के साथ देश की आर्थिक स्थिति भी

सुदृढ़ होगी।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया

कि नौतपा समाप्त होने के बाद दो-चार दिन तो गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी

लेकिन इसे बाद फिर से तापमान में अत्यधिक बढ़ोत्तरी के आसार हैं। अनुमान तो

यह है कि सात जून के बाद कहीं-कहीं तापमान 45 डिग्री पार भी जा सकता है।

नौतपा के बाद भी यदि स्थिति नहीं बदली तो परेशानी बढ़ जायेगी।

मौसम

वैज्ञानिक ने बताया है कि तीन जून को उत्तर-पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी

झारखंड में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं।

उत्तर-पूर्वी हिस्से में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा,

पाकुड़ और साहिबगंज जिले आते हैं जबकि दक्षिणी झारखंड में पूर्वी सिंहभूम,

पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा और मध्य झारखंड में रांची,

बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले आते हैं।

चार जून को

गढ़वा, पलामू एवं चतरा जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी।

लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद पांच और छह जून को

नौ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि

गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा

जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति रहेगी।

राजधानी रांची में

तीन जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरजने वाले बादल भी बन सकते हैं। इसके

बाद चार जून से आसमान साफ हो जाएगा। इसके साथ रांची का तापमान दो से तीन

डिग्री बढ़ जाएगा और लू चलने लगेगी। चार जून से छह जून तक राजधानी रांची

में लू चलेगी। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का

अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें