मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज ने राजनाथ सिंह का समर्थन किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। लखनऊ में लोकसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम मतदाताओं के बीच

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह का जोर-शोर से प्रचार हो रहा है। इसी दौरान

मुस्लिम वर्ग में कार्य करने वाले संगठन राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज

ने राजनाथ सिंह का समर्थन किया है। राजनाथ सिंह के लिए अब संगठन के

पदाधिकारी प्रचार में जुटे हैं।

राष्ट्रवादी मुस्लिम

पसमांदा महाज के नेता औरंगजेब आलम इदरीशी ने कहा कि जन जन में लोकप्रिय

नेता राजनाथ सिंह एक बार फिर से चुनाव जीते। इसके लिए उनके संगठन ने भाजपा

और राजनाथ सिंह को समर्थन देते हुए प्रचार आरम्भ कर दिया है। लखनऊ शहर में

राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज की महानगर अध्यक्षा शहनाज़ बानो की

अगुवाई में आरजू नगर, मड़ियांव, अजीत नगर, हिम सिटी की कालोनियों में एक एक

मकान में प्रचार किया गया है।

औरंगजेब ने कहा कि लखनऊ से भाजपा

प्रत्याशी राजनाथ सिंह एतिहासिक मतों से विजयी होंगे। उन्हें भाजपा के

समर्थकों के अलावा दूसरे वर्ग का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। इस बार जीत का

अंतर चार से पांच लाख तक होगा। वहीं देश में भाजपा का चार सौ पार का

लक्ष्य भी पूरा होगा।

वहीं राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के

क्षेत्रीय अध्यक्ष ज़ुबैर सिद्दीकी, क्षेत्र महामंत्री मोहम्मद नदीम,

मोहम्मद अकमल शेख, आजमगढ़ से अध्यक्ष दानिश अंसारी, लखनऊ से अध्यक्ष एमएम

सिद्दीकी सहित कई पदाधिकारी इस वक्त अलग अलग क्षेत्रों में घूमकर भाजपा के

प्रत्याशी राजनाथ सिंह का प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की ओर से छपे पत्रक को

देकर राजनाथ सिंह को मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें