मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, 10 लाख मामलों के निपटारे का लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, 10 लाख मामलों के निपटारे का लक्ष्य

रांची। नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा) के कलेंडर और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राज्य भर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए हाई कोर्ट सहित जिला अदालतों में कई बेंचों का गठन किया गया है।लोक अदालत में झालसा के अध्यक्ष, झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य जजों की मौजूदगी में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद इसका शुभारंभ डोरंडा स्थित न्याय सदन में करेंगे। लोक अदालत में राज्य भर के दस लाख मामलों को निष्पादित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्री-लिटीगेशन और कोर्ट में लंबित मामले शामिल हैं। लोक अदालत में निष्पादन के लिए जिन मामलों को सूचीबद्ध किया गया है, उसमें करीब एक लाख ऐसे मामले हैं, जो अलग-अलग अदालतों में पेंडिंग हैं। यह जानकारी झालसा के डिप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार ने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें