मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या में रोड शो से पहले रामलला का दर्शन करेंगे नरेन्द्र मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उत्तर प्रदेश में रोड शो व जनसभा कर इंडी गठबंधन की हवा निकालेंगे मोदी

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में दो दिन के

भीतर कई लोकसभाओं में जनसभा व रोड शो कर इंडी गठबंधन की हवा निकालने का काम

करेंगे। प्रधानमंत्री 04 मई को कानपुर व 05 मई को अयोध्या में रोड शो

करेंगे। इसके अलावा कई लोकसभाओं में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 04 मई को सायंकाल कानपुर

में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सायं 5:30 बजे कानपुर के

गुमटी नम्बर 5 स्थित गुरूद्वारा में दर्शन करेंगे। इसके पश्चात् कानपुर

में सायं 6:00 बजे गुरूद्वारा गुमटी नम्बर 5 से खोया मंडी तिराहा कालपी रोड़

तक, रोड शो करेंगे। रोड शो की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

अयोध्या में रामलला का दर्शन पूजन व रोड शो करेंगे नरेन्द्र मोदी

अयोध्या

में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए सारी

तैयारियां की जा रही हैं। अयोध्या में प्रधानमंत्री रामलला का दर्शन भी

करेंगे। इसके बाद वह सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। नरेन्द्र

मोदी को अयोध्या में यह दूसरा रोड शो है। प्रधानमंत्री जनवरी में अयोध्या

गये थे। अयोध्या में दो किलोमीटर के क्षेत्र में दोनों ओर से जगह-जगह भव्य

पुष्पवर्षा की जायेगी।

भाजपा के जिला प्रभारी डा. मिथिलेश

त्रिपाठी ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग को 40 भागों में बांटा गया है। हर

50 मीटर की दूरी पर एक ब्लाॅक बनेगा। हर ब्लाॅक में कौन कार्यकर्ता रहेगा

उसके लिए कार्यकर्ताओं के नाम चयनित कर लिये गये हैं। रोड शो के पूरे मार्ग

को पुष्पों से सजाया जायेगा और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की

प्रस्तुतियां भी होंगी। मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा के सभी बूथों

से कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो इसका प्लान किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें