मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

नरेन्द्र मोदी ने रांची में 'पीएम-सूरज पोर्टल' का किया ऑनलाइन उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आय-सृजन गतिविधियों के लिए पीएम-सूरज पोर्टल एक अभिनव पहल : राज्यपाल

रांची (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अभिवंचित वर्गों के उत्थान के लिए रांची में 'पीएम-सूरज पोर्टल' का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसे लेकर श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह एक अभिनव पहल है। यह पोर्टल आय-सृजन गतिविधियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भी बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों के विकास और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने आज वंचित वर्गों के कल्याणार्थ ऋण सहायता प्रदान के उद्देश्य से पीएम-सूरज पोर्टल लॉन्च किया है। यह ऋण सहायता उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सार्थक होगी। प्रसन्नता है कि हमारे झारखंड राज्य में 500 से अधिक लाभार्थी इस योजना के तहत हैं। यह पहल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवा करने वाले फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में अहम है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए हर देशवासी उनके परिवार का सदस्य है। वह निरंतर लोगों से संवाद करते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं। राज्यपाल ने सभी से विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जागरूक होने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें