मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

युवाओं के कंधे में देश की बड़ी जिम्मेदारी: बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

25 जनवरी । राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने देश की सभी पहली बार वोट करने वाले नव मतदाताओं को

संबोधित किया जिसका लाइव प्रसारण देश की लगभग सभी जगहों पर किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 25 जनवरी को देश भर में नमो नव मतदाता

सम्मेलन किया गया। राज्य में भाजयुमो द्वारा 81 विधानसभा के कुल 86 स्थानों

पर नमो नव मतदाता सम्मेलन किया गया। इसमें राज्य भर से कुल लगभग एक लाख

युवा शामिल हुए।

कांके विधानसभा के चिरौंदी स्थित आशीर्वाद बैंकवेट

हॉल में नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल

हुए। मरांडी ने कहा कि नव मतदाता के कंधों में देश की बड़ी जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए जरूरी है कि वे भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने

के किए वोट दे।

उन्होंने कहा कि आपका एक वोट और देश की विकास की

दिशा दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट भारत को

तीसरी सवसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कारगर साबित होगी। भारत में स्थिर

और मजबूत व बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगी।

नव मतदाता मोदी के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण करेंगे: कर्मवीर सिंह

हटिया

विधानसभा के पुंदाग स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में नमो नव मतदाता सम्मेलन

में उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि देश के नव

मतदाता मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत का निर्माण करेँगे। उन्होंने कहा

कि देश के नव मतदाता नया भारत बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें