मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में नहाने के दौरान डूबा बच्चा, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नदी में नहाने के दौरान डूबा बच्चा, मौत

पलामू। जिले के पांडू प्रखंड क्षेत्र के कजरूखुर्द गांव में बुधवार सुबह एक हादसे में छह वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदल सिंह के रूप में हुई है, जो अजित सिंह का पुत्र था।मिली जानकारी के अनुसार इंदल सिंह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बह रही बांकी नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वह पानी में डूबने लगा और बहते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर चला गया। गांव के ही एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी, तो तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला गया और पांडू स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।इस हादसे ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पांडू पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने छोटे बच्चों को नदी-नालों के पास न जाने दें और विशेष निगरानी रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें