मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

नआम्रपाली दुबे ने 'बीड़ी' गाने पर लगाए ठुमके, फैंस बोले- 'आपके हाव-भाव कमाल!'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा और सोशल मीडिया सनसनी आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुए उनके और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के धमाकेदार गाने 'बीड़ी' पर अभिनेत्री ने एक खास रील पोस्ट की, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

इंस्टाग्राम रील में आम्रपाली दुबे के हाव-भाव, अंदाज और लुक बेहद कमाल के हैं। वीडियो में वह काले रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं हाथों में लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर उन्हें एक परफेक्ट बहू का लुक दे रहे हैं। लेकिन इस बहू वाले लुक के साथ आम्रपाली का एक्सप्रेशन और उनके ठुमके रील को दिलचस्प बना रहे हैं। वह 'बीड़ी' गाने की लाइन पर बेहद शानदार अंदाज में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।

आम्रपाली की इस रील पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनके लुक और अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'ब्लैक साड़ी में कहर ढा दिया आपने।'

वहीं, दूसरे ने कहा, 'आपके एक्सप्रेशन तो दिल चुरा ले गए।'

अन्य यूजर्स ने उनकी वीडियो के साथ-साथ गाने की भी तारीफ की।

गौरतलब है कि 'बीड़ी' गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री को फैंस ने बेहद पसंद किया है। दोनों की जुगलबंदी ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि यह जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। गाने की थीम पति-पत्नी की मजेदार नोकझोंक पर आधारित है, जो दर्शकों को खूब गुदगुदा रही है। गाने में आम्रपाली दुबे एक ऐसी पत्नी के किरदार में नजर आती हैं जिसे बीड़ी पीने की लत है और वो हर बार अपनी साड़ी जला लेती हैं। वहीं निरहुआ एक ऐसे पति की भूमिका निभा रहे हैं जिन्हें पान और गुटखा खाने की लत है, और वो रोज अपनी शर्ट गंदी कर लेते हैं। इन दोनों के बीच की प्यारी तकरार इस गाने को बेहद दिलचस्प बनाती है।

गाने में बिहार के पारंपरिक फोक म्यूजिक को मॉडर्न बीट्स के साथ बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है। इस गाने को खुद निरहुआ और आम्रपाली ने गाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें