मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी में सीटों के बंटवारे पर सहमति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लोकसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी में सीटों के बंटवारे पर सहमति

शिवसेना (यूबीटी) -21, कांग्रेस -15 और राकांपा(शरद पवार) -9 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर गुरुवार को अंतिम निर्णय ले लिया गया है। इसके तहत सर्वाधिक 21 सीटों पर शिवसेना(यूबीटी), 15 सीटों पर कांग्रेस और 9 सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) चुनाव लड़ेगी।

महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दलों की गुरुवार को वरिष्ठ राकांपा नेता शरद पवार के मुंबई स्थित आवास पर लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में शिवसेना सर्वाधिक सीटों पर अड़ी रही। शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं का कहना था कि पिछले चुनाव में उनके सर्वाधिक 22 सांसद थे। इसी वजह से उन्हें सर्वाधिक सीटें चाहिए। जबकि बैठक में जीतने की क्षमता रखने के आधार पर सीटों का बंटवारा किए जाने की बात कांग्रेस और राकांपा की ओर से की गई। लेकिन बाद में शिवसेना को 21 कांग्रेस को 15 और राकांपा को 9 सीटों पर बैठक में अंतिम रूप दिया गया।

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि महाविकास आघाड़ी का प्रयास है जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारना है। हम सभी मिलकर इसी तर्ज पर चुनाव लड़ेंगे और अधिक से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेंगे। इसी तरह शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना लोकसभा चुनाव में बड़े भाई की भूमिका में है। पिछली बार उनके सर्वाधिक उम्मीदवार जीते थे, इस बार महाविकास आघाड़ी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और महाविकास आघाड़ी के सर्वाधिक उम्मीदवार सांसद बनेंगे। राकांपा (शरद पवार) पार्टी के नेता जीतेंद्र आव्हाड ने बताया कि उनकी पार्टी का लक्ष्य कम सीटों पर लड़कर अधिक उम्मीदवारों को जीताने की है। इसी वजह से सीटों के समझौते में संख्या का महत्व नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें