मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

मुरादाबाद मुठभेड़ में लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुरादाबाद मुठभेड़ में लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मझोला थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात सोनकपुर पुल के पास मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है।आरोपित तीन दिन पहले 6 अक्टूबर को थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूट मामले में फरार चल रहा था। वह पुलिस की गोली से घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे मझोला क्षेत्र के प्रकाश नगर चौराहे पर मानसरोवर कॉलोनी निवासी प्रेमवती से कुंडल लूट लिया था। उसी रात हर्बल पार्क के पास पुलिस ने मुठभेड़ में कटघर के कोहिनूर तिराहा करूला निवासी आरोपित हामिद को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित के पैर में गोली लगी थी लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथी आरोपित संभल निवासी रफी और उसका एक अन्य साथी अर्जुन मौके से भाग निकले थे।एसपी सिटी ने बताया कि गुरुवार देर रात दो बजे थाना मझोला एसएचओ रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए आरेापित की पहचान संभल निवासी मो. रफी के रूप में हुई। वह बीते सोमवार को अपने साथियों के थाना मझोला क्षेत्र में एक महिला के कान से कुंडल लूटा था। इस घटना में शामिल तीसरा आरोपित अर्जुन अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें