मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में बदमाशों ने दो वाहनों में लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाही रेलवे साइडिंग के पास रविवार की देर रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे दो हाइवा में आग लगा दी। इस दौरान अपराधियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की।जानकारी के अनुसार, लातेहार के तुबेद कोलियरी से कोयला लोड कर हाइवा बालूमाथ के कुसमाही रेलवे साइडिंग की ओर जा रही थी। इसी दौरान चार की संख्या में अपराधी कुसमाही साइडिंग के पास पहुंचे और वहां कोयला लदे दो गाड़ियों में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान चालकों के साथ मारपीट भी की। बताया जाता है कि अपराधियों ने मौके पर फायरिंग भी की। अपराधियों ने चालकों को मारपीट कर घटनास्थल से भगा दिया।घटना के बाद चालक ने पूरे मामले की जानकारी हाइवा के मालिक को दी। इसके बाद हाइवा के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक हाइवा जल गया था। पुलिस की टीम घटना को लेकर छानबीन कर रही है।वाहन चालकों ने कहा कि वे लोग कोयला लेकर साइडिंग की ओर जा रहे थे। साइडिंग से थोड़ी देर पहले ही चार की संख्या में अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया। अपराधियों ने इस दौरान अपने साथ लेकर आये पेट्रोल से वाहन में आग लगा दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें