मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:40 · नई दिल्ली संस्करण

संगीतकार हाबिल मुर्मू ने संताली एलबम संताल आदिवासी का किया विमोचन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका। हाबिल कुमुद ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा निर्मित “संताल आदिवासी “संताली एलबम का विमोचन सोमवार को हुआ। विमोचन निर्देशक सह संगीतकार हाबिल मुर्मू ने किया। इस वीडियो एलबम के मधुर संगीत द्वारा संताल आदिवासियों के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संताल आदिवासियत, जीवन दर्शन, सामाजिक व कला संस्कृति की सर्वश्रेष्ठता, पोशाक परिधान, संताली भाषा की भाषाई मधुरता, सामाजिक संरचना व स्वशासन, प्रकृति पूज्य-प्रेमी, संतालों के मूल पूर्वज पिलचु पिता-पिलचु माता के बारह गोत्रधारी वंशजों के प्रकार, भारत के विकास में संताल आदिवासियों के जमीनी योगदान, बलिदान, संघर्ष गाथा, दुष्परिणाम और यथार्थ से अवगत कराने एवं संदेश देने के प्रयास किया गया है। वीडियो एलबम के माध्यम से संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा घोषित आदिवासियों के मौलिक अधिकारों का सम्मान एवं रक्षा करने की अपील की गई है। भविष्य में संताल आदिवासी समाज के अपने सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मूल्यों को सदा बरकरार रखने का निवेदन किया गया है। सुप्रसिद्ध संताली पारंपरिक लोक पार्श्वगायक स्टीफन टुडू एवं नवउदीयमान संताली महिला गायिका कुमूदिनी सोरेन ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाना का रिकार्डिंग स्टीफन टुडू स्टूडियो में किया गया है। जबकि एलबम का संपादन राकेश कुमार हेम्ब्रम स्टूडियो ने संपन्न किया। एलबम का शूटिग शिकारीपाडा प्रखंड के भोगतानडीह स्थित ब्राह्मणी नदी-पुल, काठीकुंड प्रखंड के सालदहा मिशन परिसर एवं मसनियां ग्रामीण इलाके के ब्राह्मणी नदी तट पर हुई है। एलबम में मुख्य भूमिका का किरदार संगीतकार सह निर्देशक हाबिल मुर्मू, गायिका कुमूदिनी सोरेन, शिलू हांसदा, बबलू सोरेन, मथियस टुडू, सिदो मुर्मू और एलिश मुर्मू ने अदा किया है। शिलू हांसदा डांस ग्रुप ने नृत्य कोरियोग्राफी सह मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें