मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

घर में घुस कर पति की हत्या की, पत्नी हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह,। जिले के जमुआ में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अमजो में

घर के अंदर शनिवार की रात रहमत अंसारी (45) की हत्या कर दी गई। रहमत का

शव घर में खून से लथपथ मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं।

घटना

की सूचना मिलते ही भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार दल-बल के साथ मौके

पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इधर, हत्या

का शक मृतक की पत्नी गुलशन बीबी पर लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि

पति-पत्नी दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। लोगों का कहना है कि अगर

घटना घर के अंदर हुई है, तो पत्नी की भूमिका संदिग्ध है। वहीं सूचना मिलने

पर मौके पर पहुंचे भाकपा (माले) नेता

अशोक पासवान, ऐपवा नेत्री मीना दास ने

कहा कि मृतक की पत्नी पर ही इस घटना को अंजाम देने का आरोप है। वैसे एक

महिला अकेले किसी की हत्या नहीं कर सकती, इसलिए इस घटना में शामिल अन्य

अपराधियों की तलाश की जानी चाहिए।

इस बीच भेलवाघाटी थाना प्रभारी

ब्रजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा

होने की बात सामने आई है। प्रेम प्रसंग मामले को लेकर पहले भी पंचायत हो

चुकी है। फिलहाल इस मामले में मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें