मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध संबंधों के शक में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध संबंधों के शक में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-126 की पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में की गई एक जघन्य हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों और हत्या के बाद शव को छिपाने में सहयोग करने वाले एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, झुग्गी-झोपड़ी रायपुर पुस्ता निवासी महिला ने शुक्रवार को पति अजय मुखिया (24 वर्ष) की हत्या के संबंध में थाना सेक्टर-126 नोएडा पर शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था। थाना सेक्टर-126 के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, बीट पुलिसिंग, लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सघन जांच की। इसी क्रम में मात्र 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया गया।

पुलिस ने शनिवार की सुबह लगभग 7:25 बजे असगरपुर से रायपुर की ओर जाने वाले पुस्ता रोड पर ई-रिक्शा से फरार होने की कोशिश कर रहे दो आरोपी रामवचन मांझी और साजन मांझी उर्फ सज्जन मांझी को गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक अजय का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हत्या के बाद शव को छिपाने में अभियुक्त अशोक ने सहयोग किया था, जिसे रायपुर पुस्ता कट से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त रामवचन ने बताया कि मृतक अजय उसका सगा साढ़ू था और दोनों पास-पास की झुग्गियों में रहते थे। उसे शक था कि अजय उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता है, जिससे वह अत्यधिक आक्रोशित था।

इसी विवाद के चलते उसने अपने रिश्तेदार साजन के साथ मिलकर अजय की हत्या की योजना बनाई।

योजना के मुताबिक, 28 दिसंबर को अजय को शराब पीने के बहाने बुलाया गया, अत्यधिक शराब पिलाने के बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पहले शव को मिट्टी में छिपाया गया और बाद में अशोक की मदद से शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर नाले में फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें