हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
रांची,
29 दिसम्बरसा करते हुए
चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राजू गोप, देवठान महतो,
रामकिशुन महतो और सोमा उरांव शामिल है। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक
गोली और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है। मामले में एक संतोष नामक अपराधी
फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
डीएसपी
मुख्यालय-1 प्रभात रंजन बरवार ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया
कि कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में श्रवण महतो के घर में एक किरायेदार
दिलीप महतो की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की पत्नी अपने माइके
गयी हुई थी, इसी दौरान 24 दिसम्बर की रात आपसी मतभेद के कारण पांच अपराधी
साजिश के तहत पार्टी करने के नाम पर दिलीप के घर पहुंचकर मुर्गा शराब पिला
खिलाकर घर में ही गला काटकर हत्या कर घर को बंद कर भाग गये।





