मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

दिहाड़ी मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या,ग्रामीणों में आक्रोश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिहाड़ी मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या,ग्रामीणों में आक्रोश

रायबरेली। दिहाड़ी मजदूर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई और एक दुकान के सामने फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। बुधवार सुबह को लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास चाकू भी बरामद किया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया।सलोन थाना क्षेत्र के उमरन गांव निवासी रामखेलावन (50) पुत्र बदलू गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम वह गेहूं की सिंचाई कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले फिर वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह उमरन बाजार में एक दुकान के सामने उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव खून से सना था,सिर पर ईंट से कई वार किए गए थे। शव के ऊपर एक चाकू भी रखा मिला। जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी लेकिन घटना से नाराज ग्रामीणों ने सलोन - ऊंचाहार मार्ग पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या की घटनाओं में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। सलोन के पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें