मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध पार्किंग वसूली पर नगर परिषद ने दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध पार्किंग वसूली पर नगर परिषद ने दी चेतावनी

पश्चिम सिंहभूम। जिला स्थित चाईबासा नगर परिषद की ओर से गांधी मैदान में आयोजित मीना बाजार को लेकर एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। बुधवार को नगर परिषद के प्रशासक ने नगरवासियों को सूचित किया है कि इस आयोजन में वाहन पार्किंग की कोई आधिकारिक व्यवस्था नहीं की गई है।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि मीना बाजार स्थल पर किसी भी प्रकार की वाहन पार्किंग शुल्क वसूली पूरी तरह से अवैध है। अगर कोई व्यक्ति साइकिल, दोपहिया या चारपहिया वाहन लेकर मीना बाजार पहुंचता है और उससे पार्किंग शुल्क लिया जाता है, तो वह नगर परिषद कार्यालय या सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करा सकता है।

इसके साथ ही, परिषद ने अपील की है कि यदि कोई नागरिक मीना बाजार में प्रवेश के दौरान वाहन पार्किंग के नाम पर शुल्क मांगे जाने की स्थिति में आता है, तो वह भी संबंधित कार्यालयों में शिकायत कर सकते हैं।

नगर परिषद ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ऐसे किसी भी अवैध वसूली की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें