मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में लालपुर चौक से डिस्टलरी पुल तक के रास्ते को रखें खाली, अतिक्रमण न होने दें : झारखंड हाई कोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में फुटपाथ दुकानदारों को

हटाने से पूर्व उनका पुनर्वास करने को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन की जनहित

याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। कोर्ट ने रांची नगर निगम से मौखिक कहा कि

लालपुर चौक से डिस्टलरी पुल तक के रास्ते को खाली रखें। इस सड़क का

अतिक्रमण न होने दे।

रांची नगर निगम के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया

कि लालपुर में नॉनवेज (मीट) के दुकानदारों को वेंडर मार्केट में शिफ्ट

करने के बाद बचे स्थान पर अभी सब्जी विक्रेताओं को रखा जाएगा। सब्जी

विक्रेताओं को सड़क से काफी दूर रहने को कहा गया है। दो माह में सब्जी

विक्रेताओं के लिए डिस्टलरी पुल के निकट वेंडर मार्केट बनने पर उन्हें वहां

शिफ्ट कर दिया जाएगा।

नॉनवेज (मीट) के दुकानदारों से खाली कराए गए

जगह पर पार्किंग बनाने के लिए उपायुक्त से एनओसी मांगा गया है। एनओसी

मिलने के बाद वहां लोगों के लिए फ्री पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। चार

कांस्टेबल स्थाई रूप से लालपुर में ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।

बाइक से भी पुलिसकर्मी लालपुर चौक से डिस्टलरी पुल तक की सड़क जाम ना हो यह

सुनिश्चित करेंगे। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई नौ मई को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें