मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई : गोरेगांव के स्कूल में बच्ची से कथित यौन शोषण, महिला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में एक प्राइवेट स्कूल में 4 साल की एक बच्ची के साथ कथित यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोरेगांव पुलिस ने स्कूल की 40 वर्षीय महिला सहायक स्टाफ सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 सितंबर की है, जब बच्ची ने घर लौटने पर कपड़े बदलते समय निजी अंगों में दर्द की शिकायत की।

मां को कुछ गड़बड़ लगने पर बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चोट की पुष्टि हुई।

पूछताछ पर बच्ची ने बताया कि स्कूल की केयरटेकर ने बाथरूम ले जाते समय उसके साथ अनुचित तरीके से छेड़छाड़ की, जिससे चोट लगी।

बच्ची के माता-पिता ने तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचना दी और फिर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

मेडिकल रिपोर्ट और मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने महिला के खिलाफ यह मामला प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज (पॉक्सो) एक्ट के तहत दर्ज किया है।

गोरेगांव पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 19 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और जांच जारी है।

बता दें कि आरोपी महिला स्कूल में दो साल से अधिक समय से काम कर रही थी। पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और तीन अन्य महिला सहायक स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

फिलहाल इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें