मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

कस्टम की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर बरामद किया 6.33 किलो सोना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

07 फरवरी । सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर

दो दिन के भीतर पांच अलग-अलग मामलों में कुल 6.33 किलोग्राम सोना पकड़ा है।

बरामद सोना की कीमत 3.49 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कस्टम

विभाग के सूत्रों ने बताया कि मुंबई हवाई अड्डे पर बुधवार और गुरुवार को

पांच अलग-अलग मामलों में कुल 6.33 किलो सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत

3.49 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह सोना कपड़ों, मोबाइल चार्जर, पर्स, हेयर

ड्रायर और चेक-इन बैग सहित विभिन्न वस्तुओं में छुपा कर लाया गया था। यह

सोना किसके लिए लाया गया था, इसकी भी छानबीन की जा रही है।

कस्टम

सूत्रों ने बताया कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले मुंबई कस्टम ने

एक शख्स को 1.28 करोड़ रुपये के सोने सहित गिरफ्तार किया था। उसी शख्स की

पूछताछ के बाद पिछले दो दिनों में तस्करी के पांच मामले मुंबई एयरपोर्ट पर

पकड़ में आए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें