मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-समाधान का हिस्सा बनिए, बाधा नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-समाधान का हिस्सा बनिए, बाधा नहीं

नई दिल्ली। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेताओं और पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में कुछ लोग जिम्मेदारी लेने के बजाय सिर्फ बाधा बनने का काम कर रहे हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि समाधान का हिस्सा बनो, रुकावट की कहानी मत बनो लेकिन दुर्भाग्य से डूबते हुए वंशवादी जहाज पर बैठे कुछ लोग समाधान का हिस्सा बनने के बजाय बाधा बनने में लगे हैं।"

राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे पर भी उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया।

नकवी ने कहा कि अगर कोई राज्य सरकार सुरक्षा के मुद्दे पर भी राजनीति करती है, तो पश्चिम बंगाल इसका उदाहरण है। उन्होंने सीमा पर फेंसिंग और घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिस तरह से घुसपैठिए और देशविरोधी ताकतें वहां खुलेआम और बेधड़क घूम रही हैं, उस पर तुरंत नियंत्रण होना चाहिए।

यह सिर्फ राज्य नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

इतिहास से जुड़े विवादों पर भी नकवी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ 'स्वयंभू इतिहासकार' सामने आए हैं, जो विदेशी आक्रमणकारियों से जुड़े दाग-धब्बों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

नकवी के मुताबिक, ऐसे तथाकथित 'व्हाइटवॉश' करने वाले इतिहासकारों की एक लंबी कतार बनती जा रही है, जो इतिहास को अपने तरीके से पेश करने में लगे हैं।

उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा के 'मियां' वाले बयान पर कहा कि भारत के मियां देश छोड़कर कहीं जाने वाले नहीं हैं। वह बात बांग्लादेशी घुसपैठियों के संदर्भ में बोली गई थी।

अपने बयान के जरिए मुख्तार अब्बास नकवी ने साफ संकेत दिया कि उनकी पार्टी समाधान, सुरक्षा और सही इतिहास की बात करती है, जबकि विरोधियों पर उन्होंने राजनीति करने और जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें