मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद संजय सेठ ने सीएम को पत्र लिखकर 22 जनवरी को राज्य में अवकाश घोषित करने की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी

लिखकर 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग की है, साथ ही उस दिन राज्य

में मांस और शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संजय सेठ

ने कहा कि 22 जनवरी 2024 भारतीय इतिहास का वह दिन है जिसकी प्रतीक्षा

सदियों से भारत का जनमानस कर रहा था। यह दिन इतने लंबे समय के संघर्ष,

त्याग और तपस्या के बाद सौभाग्य के रूप में हम सबको मिला है। हम अपने

आराध्य रामलला की पुन: प्रतिष्ठा अयोध्याधाम में कर रहे हैं। इस दिन को

लेकर हमारा गौरव इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि झारखंड से भगवान श्रीराम का

भी अनन्य प्रेम रहा है। भगवान राम के भक्त हनुमान की जन्मस्थली भी झारखंड

ही है। श्री सेठ ने कहा कि 22 जनवरी को पूरा समाज स्वत: स्फूर्त होकर

दीपावली मनाने की तैयारी कर रहा है। कई सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव की

तैयारी चल रही है। उन्होंने विश्वास जताया है कि राज्य के मुखिया होने के

नाते सीएम हेमंत सोरेन भी इस उत्सव में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें