मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

अपहृत युवती को वापस लाने के लिए सांसद ने किया चक्का जाम, पुलिस ने मांगे 72 घंटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपहृत युवती को वापस लाने के लिए सांसद ने किया चक्का जाम, पुलिस ने मांगे 72 घंटे

रामगढ़।रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से युवती के अपहरण को लेकर दो संप्रदायों का तनाव बढ़ता जा रहा है। अपहृत युवती को केरल से वापस लाने के लिए सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पहले उन्होंने प्रशासन को 72 घंटे की मोहलत दी। इसके बाद 24 फरवरी को मशाल जुलूस निकालकर प्रशासन को चुनौती दी। इसके बाद मंगलवार की सुबह 6 बजे रामगढ़ बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 23 को चितरपुर प्रखंड में जाम कर दिया। चक्का जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जिला प्रशासन ने सांसद को 72 घंटे में लड़की को वापस लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।आंदोलन के बाद सांसद ने कहा कि पुलिस अगर पहले ही तत्परता दिखाई होती तो जनता को सड़क पर उतरना नहीं पड़ता। लगभग 15 दिनों पहले यह वारदात हुई थी। पुलिस को लड़की को वापस लाने की मांग रखी गई थी। आज चक्का जाम कार्यक्रम में प्रशासन को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से जनता में आक्रोश है और समाज में अफवाहें फैल रही हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रशासन को सचेत रहने की आवश्यकता है।चितरपुर प्रखंड में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी चंदन कुमार, एसपी अजय कुमार जिले के तमाम अधिकारियों और पुलिस बल के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग पांच किलोमीटर तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बंद समर्थकों को अपनी दुकान खोलने की बात कही। साथ ही जिस मोहल्ले में युवक और युवती का घर है, उस क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें