मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में सोने की चैन व रुपये की छिनतई करने वाले कोढा गैंग का शातिर चरस समेत गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,28 दिसम्बर मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने सोना चैन का छिनतई

करने वाले कोढ़ा गैंग के सक्रिय सदस्य को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

किया है।

इस आशय की जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने

गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि नगर थाना क्षेत्र में सोना

चैन का छिनतई करने वाले कोढा गैग के सदस्य देखे गये है।सूचना के आलोक में

अग्रेतर कार्रवाई के लिए एएसपी सदर के नेतृत्व में एसएचओ नगर थाना

इंस्पेक्टर विश्वमोहन चौधरी व सशस्त्र बल की टीम ने नगर थाना क्षेत्र में

नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू किया।

इसी क्रम में थाना चौक से

कस्टम ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क से एक मोटरसाइकिल सवार को 1.025 किलो

ग्राम मादक पदार्थ चरस के पकड़ा गया। जिसकी पहचान अविनाश कुमार यादव उर्फ

अबु यादव, थाना-कोढा, जिला-कटिहार के रूप में हुई। छानबीन में इसका आपराधिक

इतिहास सामने आया है। इस पर सासाराम डालमिया नगर थाना कांड संख्या-504/21

(लूट कांड),औरंगाबाद बरुणा थाना कांड संख्या-316/21 (आर्म्स एक्ट) के मामले

दर्ज है।

पूछ-ताछ के क्रम में पकड़ाए अपराधी ने बताया कि वह अपने

अन्य साथियों के साथ नगर एवं छतौनी थानान्तर्गत शहरी क्षेत्रों में सोना

चैन एवं रुपये छिनतई की घटना को अंजाम देता है,साथ ही मादक पदार्थों की

तस्करी करता है।इनकी गिरफ्तारी से मोतिहारी नगर थाना कांड संख्या 466/23

सोना चैन छिनतई कांड,मोतिहारी नगर थाना कांड संख्या-467/23 सोना चैन छिनतई

कांड,मोतिहारी नगर थाना कांड संख्या-635/23 सोना चैन छिनतई कांड का उद्भेदन

किया गया।

इस मामले में नगर थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की

जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें