मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मां सरस्वती की पूजा 14 को होगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

13 फरवरी । राजधानी रांची में हर गली हर मोहल्ले में मां सरस्वती

का पूजा पंडाल बनाने में छात्र जुटे हुए हैं। बसंत पंचमी 14 फरवरी को है।

इस दिन ही मां सरस्वती की विशेष पूजा- अर्चना की जाएगी। यह दिन विद्यार्थी

और कला, साहित्य, संगीत आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास है।

पंडित

मनोज पांडेय ने मंगलवार को बताया कि इस दिन पीले रंग का भी विशेष महत्व

बताया गया है। बसंत पंचमी का दिन विद्या आरंभ या किसी भी शुभ कार्य के लिए

बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं।

उन्होंने

बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी 13 फरवरी की शाम 7.48 बजे से

शुरू हो जाएगी। इस पंचमी तिथि का समापन 14 फरवरी की शाम 5.40 बजे होगा।

उदयातिथि के चलते पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा। सुबह 7.06 बजे

से दोपहर 12.34 बजे तक और दोपहर 1.10 बजे से शाम 5.40 बजे तक मां सरस्वती

की पूजा की जा सकेगी। पूजा के लिए चार शुभ योग है। इनमें शुभ योग, शश योग,

लक्ष्मी नारायण योग और रवि योग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये चार योग

बहुत ही शुभ और फलदायी योग होते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें