मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

दहेज हत्या में सास-ससुर को 10 वर्ष की जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार को सास फुलवा देवी और ससुर मथुरा पासवान (मदनगुंडी, चंदवारा) को 304 बी आईपीसी के तहत दहेज हत्या में दोषी पाते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने 498 ए के तहत दोषी पाते हुए तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई । दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी। यह मामला वर्ष 2014 का है।

इसे लेकर चंदवारा थाना कांड संख्या 124 /14 दर्ज किया गया था। मृतका सरिता देवी के पिता शंकर पासवान, सरिया निवासी ने चंदवारा थाना में मामला दर्ज कराते हुए पति रंजीत पासवान, सास फुलवा देवी एवं ससुर मथुरा पासवान पर एक लाख रुपये दहेज के लिए उसकी पुत्री की हत्या कर दिए जाने का मामला दर्ज कराया था। फरार दोनों अभियुक्तों को 14 मार्च 2023 को पुलिस पड़कर लाई। चार्ज फ्रेम होने के 6 माह के अंदर त्वरित सुनवाई करते हुए न्यायालय ने मामले का निष्पादन किया। दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति रंजीत पासवान को वर्ष 2017 में ही न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक पीपी श्रीमती एंजेलिना वारला ने किया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता दीपक गुप्ता एवं अधिवक्ता अनवर हुसैन ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें