मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

देवघर में मां-बेटे की हत्या, चार साल पहले परिवार के मुखिया की भी हुई थी हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देवघर में मां-बेटे की हत्या, चार साल पहले परिवार के मुखिया की भी हुई थी हत्या

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार को मां-बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर खुद मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान जुबेदा खातून और उनके बेटे के रूप में हुई है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद सोनारायठाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद चार थानों की पुलिस को भी जांच में लगाया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश और संपत्ति विवाद सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। करीब चार वर्ष पहले इसी परिवार के मुखिया रियाज अहमद की भी हत्या कर दी गई थी। परिजनों के अनुसार, 15 जुलाई 2022 को रियाज अहमद की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

उनका आरोप है कि उस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण परिवार लगातार असुरक्षित था। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें