मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

मां और प्रकृति दोनों जीवन के आधार : शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । प्रदेश भाजपा की ओर से रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद

मुखर्जी बलिदान दिवस को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के रूप में मनाया।

अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा चुनाव

प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर परिसर नामकुम में पौधरोपण किया।

उन्होंने कहा कि मां और प्रकृति दोनो जीवन के आधार हैं। दोनों के बिना जीवन

की कल्पना नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता

पर्यावरण संरक्षण केलिए संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर

कार्यकर्ता 23 जून से छह जुलाई तक लाखों पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में

अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि प्रकृति भी मां के समान है। कहा कि कि

प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा का

संकल्प लें और समाज के हर व्यक्ति को इसके लिए प्रेरित भी करें।

पर्यावरण की रक्षा के बिना आत्म निर्भर भारत का संकल्प अधूरा : बाबूलाल मरांडी

प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पर्यावरण

संरक्षण आज दुनिया की प्राथमिकता है। दुनिया बढ़ती गर्मी से परेशान है।

उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्म

निर्भर भारत भी बनाना है और पर्यावरण को भी स्वस्थ करना है।

इस अवसर

पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र

त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवं

सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारियों,

विधायक सांसद गण ने भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें