मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में अब तक 71 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की हुई जब्ती ,817 आर्म्स लाइसेंस किए गए रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची : उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने बताया है कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने से लेकर अब तक झारखंड में 71 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की गई है। इसमें अवैध शराब, ड्रग्स आदि समेत 5 करोड़ 18 लाख से अधिक नकद रुपये शामिल हैं। वह मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता में बोल रहीं थीं। उन्होंने बताया कि राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर राज्य के 18577 आर्म्स लाइसेंस में से 817 को रद्द करने की कार्रवाई की गई है। लाइसेंस रद्द हथियारों के मालिकों ने उसका सत्यापन नहीं कराया था। उन्होंने बताया कि फेज 5 के निर्वाचन को लेकर कुल 14 नामांकन हुए हैं। उनमें चतरा में 9, कोडरमा में 4 और हजारीबाग में 1 नामांकन हुआ है। वहीं फेज 6 के लिए अब तक कुल 8 नामांकन हुए हैं। उनमें गिरीडीह में 1, धनबाद में 2, रांची में 2 और जमशेदपुर में 3 नामांकन हुए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता जागरूकता का अभियान विभिन्न माध्यमों से लगातार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें