मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा में तीन हजार से अधिक जवान रहेंगे तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा में तीन हजार से अधिक जवान रहेंगे तैनात

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 नवम्बर के दौरे को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दौरे को लेकर झारखंड पुलिस की ओर से पुलिस की तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी सड़क से आसमान तक मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा की कमान संभालेंगे।प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर 11 आईपीएस , 25 डीएसपी, 111 इंस्पेक्टर, 714 एसआई और एएसआई, 3000 जवान, 2 बीडीडीएस टीम, 2 हिट टीम, 4 कंपनी रैप को प्रतिनियुक्त किया गया है। डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेश पर आईजी अभियान एवी होमकर ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। डीआईजी अनूप बिलथरे ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के रांची में ओटीसी ग्राउंड से लेकर न्यू मार्केट चौक तक 10 नवंबर को रोड शो होना है। रोड शो के दौरान मार्ग में पड़ने वाले ऊंचे भवनों में सुरक्षा के मद्देनजर जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा के अन्य मानकों को लेकर भी पुलिस के स्तर से तैयारी की जा रही है। रांची के अलावा गुमला और चंदनकियारी में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें