मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में 30 जून तक सक्रिय होगा मानूसन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । राज्य में 30 जून तक पूरे झारखंड में मॉनसून के बादल छाने

और बारिश होने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र

बना है। वहीं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम

बंगाल होते हुए झारखंड व बिहार की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार,

पिछले कुछ हफ्ते से कमजोर पड़ा मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

रांची

स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया

कि बंगाल की खाड़ी में हलचल होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के तेजी से

बढ़ने के कारण अगले एक-दो दिन में झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो

जायेगा। बारिश होने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की

गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में वज्रपात

होने की आशंका जतायी है। इससे जानमाल की क्षति हो सकती है। ऐसे में लोगों

से सावधानी बरतने की अपील की गयी है। अभिषेक आनंद ने लोगों को बारिश के समय

व बादल गरजने के समय खेतों में, पेड़ व बिजली खंभों के नीचे नहीं रहने का

आग्रह किया है। वज्रपात व बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूरे राज्य में एक

जुलाई तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें