मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची ; झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 12 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य के जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ शामिल हैं। ये जिले मुख्य रूप से राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में सर्वाधिक 92.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची में भी 40.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रांची में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा तथा धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और मध्यम गति से ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली।

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 39.5 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.1 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 35.8 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें