मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में 30 और 31 को बारिश का आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । झारखंड में दो अगस्त तक बारिश की संभावना है। मौसम

विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दो अगस्त तक राज्य में लगभग सभी

स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस

दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो

सकती है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के

से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि राज्य में कहीं- कहीं पर भारी बारिश भी

हुई। राज्य में मॉनसून गतिविधि सक्रिय रही। सबसे अधिक वर्षा 77 एमएम दारू

(हजारीबाग) में दर्ज की गयी। उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा

में जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया।

शनिवार को दिन में सबसे अधिक बोकारो में 49.5 एमएम बारिश हुई।

मौसम

विभाग के अनुसार 28 जुलाई को खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी

सिंहभूम, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश की संभावना है जबकि 30 और

31 जुलाई को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों बोकारो, रामगढ़,

रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला

खरसावां में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 31

जुलाई और एक अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी भागों

गढ़वा, पलामू , लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर

में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं

राजधानी रांची में एक जून से 27 जुलाई तक 314 मिलीमीटर बारिश हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें