मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

एआर रहमान के साथ अफेयर की खबरों पर मोहिनी डे ने तोड़ी चुप्पी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गायक-संगीतकार एआर रहमान इस समय चर्चा में हैं। एआर रहमान अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक लेकर अलग हो गए। तलाक के कुछ ही घंटों के भीतर रहमान की सहकर्मी और गिटारवादक मोहिनी डे ने भी तलाक की घोषणा कर दी। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। आख़िरकार मोहिनी ने इन सभी चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है।गिटारवादक मोहिनी डे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "एआर रहमान और मेरे खिलाफ आ रही सूचनाओं का कोई आधार नहीं है। यह गलत है। मैंने बचपन में एआर रहमान के साथ फिल्मों और म्यूजिक टूर के लिए काम किया था। मैं उनका आदर करती हूं। मुझे दुख होता है कि लोगों के मन में दूसरों के प्रति कोई सम्मान या सहानुभूति नहीं है।"मोहिनी ने लिखा, "मेरे जीवन में कई रोल मॉडल रहे हैं। मेरे पिता भी हैं जिन्होंने मेरे करियर और पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेरे पिता जिन्हें मैंने एक साल पहले खो दिया था। एआर रहमान मेरे लिए पिता समान हैं और उन्होंने मेरे करियर में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने शो में संगीत के माध्यम से चमकने की आजादी दी। ऐसी बातें न फैलाएं और हमारी निजी जिंदगी का सम्मान करें।"-----------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें