मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

काशी कोतवाल बाबा काल भैरव से अनुमति लेकर नामांकन करेंगे नरेन्द्र मोदी -योगी आदित्यनाथ समेत करीब 12 मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
काशी कोतवाल बाबा काल भैरव से अनुमति लेकर नामांकन करेंगे नरेन्द्र मोदी    -योगी आदित्यनाथ समेत करीब 12 मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना

वाराणसी,। प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी मंगलवार को

काशी के कोतवाल काल भैरव से अनुमति लेकर नामांकन करेंगे। मंगलवार को गंगा

सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। प्रधानमंत्री के

नामांकन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित

और गठबंधन वाले 12 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी। नामांकन के

पहले सुबह करीब 9 बजे पीएम दशास्वमेध घाट पर माँ गंगा को नमन कर सकते हैं।

उनका क्रूज़ से नमो घाट तक जाना भी प्रस्तावित है। यहां से प्रधानमंत्री

काल भैरव मंदिर, वहां से फिर नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे। नामांकन के

बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

सोमवार

को रोड शो और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद मंगलवार को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी कोतवाल से अनुमति लेकर नामांकन करेंगे।

प्रधानमंत्री मंगलवार को पड़ने वाली गंगा सप्तमी के दिन स्नान कर मां गंगा

को नमन भी कर सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी की मानें

तो शास्त्र के अनुसार गंगा सप्तमी और नक्षत्र राज पुष्य नक्षत्र का संयोग

साथ रवि योग ग्रहों की अच्छी स्थितियों का निर्माण कर रहा है। ऐसी मान्यता

है कि इस दिन कोई भी कार्य करने से अभिष्ट की सिद्धि होती है। पुष्य

नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें कार्य सिद्धि तय मानी जाती

है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विशेष संयोग में

ही अपना नामांकन करेंगे।

नामांकन में शामिल होंगे 12 प्रदेशों के मुख्यमंत्री

मोदी

के नामांकन में करीब 12 मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

इसमें भाजपा शासित और गठबंधन वाले राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे। भाजपा

नेताओं के मुताबिक नामांकन में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु

देव साय, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा,

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, गोवा

के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग,

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल होंगे।

इसके

अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल

होंगे। एनडीए के प्रमुख घटक लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोजपा

प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा

अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आदि मौजूद रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें