झारखंड विधानसभा में बड़ाबांबो रेल हादसे पर सभी दलों के विधायकों ने शोक जताया
रांची, । चाईबासा जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबांबो में
ह्रदय विदारक रेल हादसा पर झारखंड विधानसभा में मंगलवार काे सभी दलों के
विधायकों ने शोक व्यक्त किया।
विधायकों ने पीड़ितों के परिवारों के
लिए मुआवजे की मांग की और घायलों के इलाज के लिए तुरंत सहायता उपलब्ध कराने
की अपील की। सभी दलों ने रेल हादसे को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को लेकर
जोर दिया। रेल सुरक्षा और प्रबंधन में सुधार के लिए प्रभावी नीतियों और
उपायों को लागू करने की बात कही, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना होने
से रोका जा सके।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला डीसी को
घायलों का समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन तक
हर ज़रूरत की चीजें उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए सूचना देने का
निर्देश दिय, जिसके जवाब में उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मदद के लिए
राहत बचाव कार्य एवं हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। वहीं, सरायकेला
जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम से सहयोग के लिए लगातार संपर्क में है।
बड़ाबांबो
रेल हादसे पर स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि
हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस रेल हादसा काफी दुखद है। राज्य सरकार ने गंभीर
रूप से घायल यात्रियों के इलाज की व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश
दिये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घायलों को हर संभव मदद करने का
निर्देश दिया है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि अभी हम घटनास्थल पर जा रहे हैं और
मृतक के परिजनों को सांत्वना देंगे और जो भी उनको मदद है वो सरकार दे रही
है और बेहतर मदद हो इसलिए हम जा रहे हैं। जाकर जो गंभीर रूप से घायल है
उनको सहायता करेंगे।
बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में मंत्री दीपक
बिरुआ, विधायक दशरथ गगराई दुर्घटना वाले स्थल पर जा रहे हैं। तीनों विधायक
घटना स्थल का जायजा लेंगे कि आखिर किस तरह यह घटना घटी। घटना के पीछे किसकी
लापरवही थी। यह कोई मानवीय भूल थी या किसी तकनीकि खामी की वजह से यह
दुर्घटना घटी।
हर हादसे पर इस्तीफा मांगना उचित नहीं : बाबूलाल मरांडी
भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रेल मंत्रालय सभी विषयों पर जांच
करेगी। इस तरह का हादसा होने पर दुख होता है। कही भी दुर्घटना हो सकती है।
दुर्घटना मानवीय भूल से या फिर एक्सीडेंटल भी हो सकता है। हर बार घटना
होने पर अगर इस्तीफा मांगा जाना सही नहीं है।
रेल हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी ने रेल हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
रेल
हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी ने रेल हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस
हादसे के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द ठीक हो जाये।
इरफान ने रेल मंत्रालय से नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने रेल मंत्री को माचिस का डिब्बा का बताते हुए कहा कि उनको कोई
जानता भी नहीं है। प्रधानमंत्री ने सभी विभाग को हाईजैक कर लिया है। हर जगह
जो हादसे हो रहे हैं, उसके लिए अगर कोई जिम्मेवार है तो वो प्रधानमंत्री
है। उन्हें जल्द इस्तीफा देना चाहिए।





