मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक लोबिन हेंब्रम और जेपी पटेल के दलबदल मामले की सुनवाई पूरी, स्पीकर का फैसला सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, । झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम और भाजपा विधायक जेपी

पटेल के दलबदल मामले की सुनवाई स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के न्यायाधिकरण में

बुधवार काे पूरी हो गई। स्पीकर ने लगातार दो दिन दोनों पक्षों को सुना और

सुनवाई के दूसरे दिन बुधवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला

सुरक्षित रखा गया। स्पीकर ने दोनों विधायकों के मामले में वादी और

प्रतिवादी को गुरुवार दोपहर 12 बजे तक लिखित जवाब मांगा है।

स्पीकर

रविंद्रनाथ महतो ने जब दूसरे दिन सुनवाई शुरू की तो जेपी पटेल मामले में

वादी अमर कुमार बाउरी की ओर से कहा गया कि विधायक केवल इतना बता दें कि वह

कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर हजारीबाग सीट से लोकसभा का चुनाव लड़े था या

नहीं। प्रतिवादी जेपी पटेल की ओर से कहा गया कि मुझे कल ही याचिका की कॉपी

मिली है। इसलिए मुझे जवाब के लिए समय चाहिए और जवाब देने के लिए 90 दिनों

का समय मांगा। स्पीकर ने इसे खारिज करते हुए गुरुवार को जवाब देने को कहा।

लोबिन

हेंब्रम मामले में वादी शिबू सोरेन की ओर से कहना था कि इन्होंने राजमहल

लोकसभा का चुनाव पार्टी के विरोध में लड़ा है। इसलिए अनुशासनात्मक कार्रवाई

की गई है। अत: इनकी सदस्यता खत्म करें। प्रतिवादी लोबिन हेंब्रम की ओर से

कहा गया कि 1995 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे तब इनको पार्टी ने नहीं निकाला

था। आज भी इनको निष्कासित किया गया है। इससे संबंधित कोई नोटिस नहीं मिला

है। सदन में इन्होंने हेमंत सोरेन के पक्ष में ही वोट दिया था यानी पार्टी

मान रही है कि ये झामुमो के विधायक हैं। इस मामले में भी दोनों पक्षों को

सुनने के बाद गुरुवार को लिखित जवाब देने को कहा और फैसला सुरक्षित रखा

लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें