मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक खगेश्वर राय ने किया चार सड़कों का शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक खगेश्वर राय ने किया चार सड़कों का शिलान्यास

जलपाईगुड़ी। पथश्री परियोजना के तहत चार पक्की सड़कों के निर्माण का शिलान्यास विधायक खगेश्वर राय ने किया। शुक्रवार को राजगंज ब्लॉक के मझियाली पंचायत क्षेत्र में दो पक्की सड़कें, कुकुरजान क्षेत्र में एक तथा सुखानी ग्राम पंचायत में एक सड़क कुल लगभग आठ किलोमीटर लंबी चार सड़कों का शिलान्यास किया गया।इन सड़कों के निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगभग आठ करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है।इस अवसर पर विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हुई है। इन सड़कों के निर्माण से मार्ग का उपयोग करने वाले कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।शिलान्यास कार्यक्रम में राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष रूपाली दे सरकार, राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, युवा अध्यक्ष नीलाद्रि बोस, सुखानी ग्राम पंचायत के प्रधान परिमल राय, मझियाली ग्राम पंचायत के प्रधान सुमित दत्त सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें