मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

अंतिम जोहार रथ यात्रा को बनाया जाएगा सफल : विधायक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंतिम जोहार रथ यात्रा को बनाया जाएगा सफल : विधायक

पश्चिम सिंहभूम। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक जगत माझी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से 8 सितंबर को गुवा शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम और झारखंड राज्य निर्माता दिशूम गुरु शिबू सोरेन की 'अंतिम जोहार यात्रा रथ' के रूट चाट की घोषणा की। यह यात्रा जिले के प्रत्येक गांव तक जाएगी, जिससे शिबू सोरेन के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।शनिवार को पार्टी की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड के हर गांव में यात्रा की रूट चार्ट को शामिल किया जाएगा और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार की बजटीय प्रावधान के तहत सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।माझी ने प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पर भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में वोट चोरी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए झामुमो पार्टी प्रत्येक बूथ पर वीएलए की तैनाती करेगी।बैठक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।बैठक में झामुमो के केंद्रीय और जिला पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिरी गोप, अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव रघुनाथ तिऊ और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। बैठक का संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया, जबकि जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने अध्यक्षता की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें