मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक इरफान अंसारी तो गिरगिट से भी तेज रंग बदलते हैं : मिस्फीका हसन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के ब्यान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायालय के समक्ष बहन राफिया का मामला जाने के बाद अंसारी जी के बोल बदल गए हैं । मिस्फीका ने शुक्रवार को कहा कि कल तक उसके कपड़े और पहनावा पर प्रश्न उठाने वाले को अब राफिया में अपनी बहन और मां दिख रही है । राफिया के संबंध में इरफान जी ने जो कहा उसे कोई भी सभ्य समाज बर्दास्त नहीं कर सकता। मिस्फीका ने कहा कि ये वही लोग हैं जो मोदी जी द्वारा ऐतिहासिक तीन तलाक पर कानून बनाने के बाद भी इसका सर्वाधिक विरोध कर रहे थे। इनकी मानसिकता से समझा जा सकता हैं कि ये किस प्रकार से अपने समाज को एक पुरुषवादी सोच के अंतर्गत रखते हैं और एक महिला के चौमुखी विकास में बाधा पहुंचाते हैं।

उन्होंने कहा कि पूरा भरोसा है कि माननीय न्यायालय बहन राफिया के शिकायत पर कड़ा निर्णय देगी । कहा कि भविष्य में इस प्रकार से किसी भी महिला के प्रति ऐसे विचार रखने वालों को कानूनी आईना दिखाना आवश्यक है क्योकि ये सामाजिक मर्यादा भूल चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें