मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

महिला नेता से दुष्कर्म के प्रयास मामले में विधायक ढुल्लू महतो कोर्ट से बरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। कमला देवी मामले में पीड़ित और उसके पति द्वारा अपने पूर्व के बयान से मुकरने के बाद मंगलवार को न्यायालय ने सबूत के अभाव में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को बरी कर दिया। धनबाद के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने मामले में फैसला सुनाते हुए बाघमारा विधायक को मामले से बरी कर दिया।उल्लेखनीय है कि धनबाद जिला भाजपा की पूर्व महिला नेता कमला देवी ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर आरोप लगाया था कि विधायक ने उनके से छेड़छाड़ करते हुए उनसे दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। उस वक्त इस मामले को लेकर धनबाद कई धरना-प्रदर्शन भी हुए थे। इसके बाद पीड़िता इस मामले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट के आदेश पर धनबाद के कतरास थाने में विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ 04 अक्टूबर, 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनके बाद 15 फरवरी, 2020 को पीड़िता ने न्यायालय के समक्ष धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया था।इस मामले में 17 जनवरी को धनबाद के एमपी-एमएलए अदालत में पीड़िता के पति का बयान दर्ज कराया गया, जिसमें वे अपने बयान से पलट गए थे। इसके बाद अदालत ने अभियोजन को ठोस सबूत और गवाह पेश करने का आदेश दिया था, जिसे अभियोजन पक्ष न्यायालय में पेश नहीं कर सका।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें