धनबाद सीट के लिए देवर - भाभी की लॉबी पर बोले विधायक अनुप सिंह - हमारा परिवार सौभाग्यशाली
रांची: धनबाद सीट के लिए विधायक अनुप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह और उनके छोटे भाई कुमार गौरव ने दावेदारी पेश की है। देवर और भाभी दोनों धनबाद सीट से टिकट पाने के लिए जुगत में है। इसपर विधायक अनुप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह ने कहा कि मैने अपनी भावना पार्टी के समक्ष रखी है। मुझे मौका मिला तो मै धनबाद की जनता की सेवा करुंगी। वहीं कांग्रेस विधायक अनुप सिंह ने कहा कि मुझे पार्टी ने धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को कहा था मगर मै बेरमो की जनता का सेवा करना चाहता हूं। मैने पार्टी के समक्ष अपना विचार रख दिया है आगे का निर्णय पार्टी के आलाकमान पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार सौभाग्यशाली है कि एक परिवार के दो दावेदार हैं। आखिरी निर्णय आलाकामान को ही लेना है।
मालुम हो कि कुमार गौरव पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के छोटे भाई हैं। बेरमो विधानसभा से 6 बार विधायक रहे स्व.राजेन्द्र प्रसाद सिंह कुमार जयमंगल और कुमार गौरव दोनों भाई बेरमो से चुनाव लड़ना चाहते थे। संयोग ऐसा हुआ कि कुमार जयमंगल कांग्रेस पार्टी से बेरमो सीट पाने में सफल रहे ।





