मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

मां के साथ सो रहा गायब बच्चा मेंहदीगंज से बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर,। कछवां थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में गुरुवार की भोर

मां के साथ सो रहा छह महीने का बच्चा गायब हो गया। पुलिस ने शुक्रवार की

सुबह वाराणसी जनपद अंतर्गत राजातालाब थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज में सड़क

किनारे ईमिली के पेड़ के नीचे से बच्चे को बरामद कर परिजन के हवाले किया। घर

से कई किलोमीटर दूर छह माह का बालक कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है।

पचराव

निवासी संदीप कुमार गोड़ पत्नी पूजा गोड़ के साथ लखनऊ में रहता है। पूजा

पति के साथ दो दिन पूर्व अपने मायके बंधवा गांव आई थी। बुधवार की रात भोजन

कर अपने छह महीने के बच्चे के साथ कमरे में सोने चली गई। गुरुवार की भोर

लगभग तीन बजे पूजा की नींद खुली तो बच्चा बिस्तर पर नहीं था। घर में खोजबीन

के बाद अगल-बगल तलाशा, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। परिजन ने पुलिस को

सूचना दी। पुलिस छानबीन कर जांच में जुट गई।

शुक्रवार की सुबह पुलिस

ने वाराणसी जनपद के राजातालाब थाना अंतर्गत मेहंदीगंज में सड़क किनारे ईमली

के पेड़ के नीचे से बच्चे को बरामद कर परिजन के हवाले किया। क्षेत्राधिकारी

सदर मंजरी राव ने बताया कि खोज में लगी पुलिस टीम ने चौबीस घंटे के अंदर

ही बच्चे को बरामद कर परिजन को सौंप दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें