मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

141 मामलों का आरोपी और एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
141 मामलों का आरोपी और एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा गिरफ्तार

रांची। झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर दा को सयुंक्त अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया गया । उसके साथ संगठन के दो सक्रिय सदस्य और दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। बेसरा के खिलाफ झारखंड में 141 मामले दर्ज है।

बताया गया है कि गिरिडीह-धनबाद सीमा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान से बचने के लिए मिसिर बेसरा ने अपने चार सहयोगियों के साथ टाटा मैजिक वाहन से भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने उसे धनबाद के बरवाअड्डा से घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को यह कामयाबी खुफिया इनपुट पर मिली। टाटा मैजिक से तीन एके 47 राइफल भी बरामद हुई हैं। बेसरा के साथ रीजनल कमेटी सदस्य तुम्बा मांझी और एरिया कमेटी सदस्य बिरेन हांसदा के अलावा मंगल मुर्मू एवं दिनेश राय को भी गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां चारों से पूछताछ कर रही है। झारखंड के आईजी (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को इन सभी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मिसिर बेसरा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। वह झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहा है। उस पर सुरक्षाबलों पर हमले, हत्या, लेवी वसूली और विस्फोट जैसी कई संगीन घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें